फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Blind Knockout Rapid Chess Tournament

Noida News: एनसीआर के दृष्टिबाधित खिलाड़ी आज नोएडा स्टेडियम में चलेंगे चाल

Fri, 31 Jul 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Blind Knockout Rapid Chess Tournament
सुनीता शुक्ला
- सेक्टर-21ए स्टेडियम में होगा ब्लाइंड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट, करीब 20 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में नाद कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर के ब्लाइंड नॉकआउट रैपिड शतरंज टूर्नामेंट और राष्ट्रीय खेल संवाद का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के करीब 20 दृष्टिबाधित खिलाड़ी भाग लेकर अपनी रणनीति और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन विजन एक्स नेत्रहीन खेल क्लब के सहयोग और ऑल इंडिया चेस फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता नॉकआउट रैपिड प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगी। खिलाड़ियों के लिए रेफरी की आवाज सबसे अहम होगी, क्योंकि उसी के आधार पर समय प्रबंधन और मुकाबले का संचालन होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
---
कोट- फोटो
मैंने पिछले कई दिनों से नियमित अभ्यास किया है। मुकाबले के दौरान मेरा पूरा फोकस रेफरी की आवाज और समय के सही इस्तेमाल पर रहेगा। - सुनीता शुक्ला, चेस खिलाड़ी
विज्ञापन

हम जैसे दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए ऐसे टूर्नामेंट आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। मैं शांत रहकर अपनी रणनीति के अनुसार खेलूंगा। - हितेश डागर, चेस खिलाड़ी
मैं हर चाल सोच-समझकर चलता हूं। मेरा पूरा ध्यान खेल पर रहेगा और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। - सौरव मिश्रा, चेस खिलाड़ी
इस प्रतियोगिता की तैयारी काफी समय से कर रहा हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करूंगा। - विराट त्यागी, चेस खिलाड़ी

सुनीता शुक्ला

सुनीता शुक्ला

सुनीता शुक्ला

सुनीता शुक्ला

सुनीता शुक्ला

सुनीता शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed