फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Blind athlete Sonu dominated the Para Athletics Championship

Noida News: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छाए नेत्र दिव्यांग एथलीट सोनू

Wed, 10 May 2023 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Blind athlete Sonu dominated the Para Athletics Championship
फोटो---
विज्ञापन


डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में कांस्य पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन
अब एशियन गेम्स की तैयारी, दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी ले चुके हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बेंगलुरू में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नेत्र दिव्यांग सोनू ने दो कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। जहां उन्होंने शॉटपुट में 10.10 मीटर और डिस्कस थ्रो में 26.60 मीटर का थ्रो निकाला। सोनू की एक आंख जन्म से ही खराब था। जबकि दूसरी आंख एक दुर्घटना में खराब हो गई। इसके बाद भी मूल रूप से बिहार के मोतिहारी के रहने वाले इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी।
आर्थिक तंगी और उचित खेल सुविधाएं न मिलने के हालात भी सोनू के देश के लिए खेलने के जज्बा को नहीं तोड़ सके। नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में खुद के प्रयास से सीमेंट का कोर्ट तैयार कर उस पर अभ्यास से वह दो बार 2015 और 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप और एक बार 2018 में एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं। हालांकि इनमें पदक न जीत पाने का कसक उनके अंदर अब भी नजर आती है। इसलिए वह फिर से ताजा प्रदर्शन के दम पर आगामी एशिया चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए दो महीने बाद दिल्ली में ट्रायल होने हैं। सोनू बताते हैं कि केंद्रीय सेक्टर-24 में तैनात फिजिकल एजुकेशन शिक्षक अभिषेक चौधरी से पुणे ओपन के दौरान मुलाकात हुई थी। अभिषेक की कोचिंग में ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने का सपना:
सोनू ने बताया कि वह अगले साल 2024 में पेरिस में आयोजित होने वाले पैरालंपिक खेलों की तैयारी में भी जुटे हैं। वहां पदक जीतना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना है। इसके लिए सुबह व शाम के समय रोजाना नोएडा स्टेडियम में चार-चार घंटे का अभ्यास कर रहे हैं। सोनू की शादी तीन साल पहले हुई थी, उनका एक छह महीने का बेटा है। वह पंजाब नेशनल बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। बैंक के सर्कल हेड, ब्रांच मैनेजर भी काफी सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed