{"_id":"6421ec15efd7d7e6b80d8454","slug":"blackmailing-a-woman-by-calling-from-pakistans-number-noida-news-c-1-noi1096-381069-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पाकिस्तान के नंबर से फोन कर महिला को कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पाकिस्तान के नंबर से फोन कर महिला को कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन
पाकिस्तानी नंबर से फोन कर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
- इंटरनेट कॉलिंग कर महिला को कर रहा था परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पाकिस्तान के नंबर से महिला को फोन कर परेशान करने के आरोपी को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गाजियाबाद निवासी जितेंद्र इंटरनेट कॉलिंग कर महिला से अश्लील बातें कर परेशान कर रहा था। सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।कोतवाली फेज-टू क्षेत्र में निवासी महिला के पास कुछ दिनों से पाकिस्तान के नंबर से लगातार फोन आ रहा था। आरोपी महिला को अश्लील वीडियो व फोटो भेजने की धमकी दे रहा था। परेशान महिला ने कोतवाली फेज टू पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कई महिलाओं के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उनसे उगाही कर चुका है। गिरफ्तार आरोपी एक एप के माध्यम से पाकिस्तानी नंबर अपलोड करता था और इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से महिलाओं को फोन करता था। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है।