{"_id":"68fe6e679792b1769a02d124","slug":"bku-will-protest-at-shaheed-bhagat-singh-deputy-commissioners-office-today-na-news-c-36-1-amb1003-151930-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाकियू शहीद भगत सिंह उपायुक्त कार्यालय पर आज करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाकियू शहीद भगत सिंह उपायुक्त कार्यालय पर आज करेगी प्रदर्शन
Mon, 27 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। उपायुक्त कार्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी सरकार की वादा खिलाफी को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। भाकियू शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि बौने पौधे के कारण किसानों की धान की पैदावार काफी कम निकली है। एक एकड़ में से महज तीन क्विंटल तक भी धान की पैदावार हुई है, इसके साथ ही अन्य मांगों के लिए भी उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन के बाद किसानों को अभी तक बारिश व जलभराव से खराब हुई फसल का कोई मुआवजा नहीं मिला है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन