{"_id":"63d007f4f2f3ac315820543d","slug":"bjym-leader-assaulted-one-accused-arrested-na-news-c-23-1-noi1091-2326-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाजयुमो नेता से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाजयुमो नेता से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दुकान के बाहर शराब पीने व ताला तोड़ने से मना करने पर की मारपीट
मुंह पर भी थूका, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। नगर में सोमवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता से कुछ लोगों ने मारपीट की। हमले में नेता को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मंगलवार को दादरी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
नगर के रेलवे रोड निवासी हर्ष बंसल की हर्ष टेड्रर्स के नाम से दुकान है। वह भाजयुमो के दादरी नगर मंडल के अध्यक्ष हैं। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। आरोप है कि पड़ोसी अश्वनी वर्मा समेत पांच लोगों ने दुकान के बाहर बैठकर शराब पी। उसके बाद दुकान के शटर के पास शौच कर दिया और ताला तोड़ने का प्रयास किया, तभी पड़ोस में रहने वाले एक अन्य कारोबारी ने फोन कर हर्ष को इसकी सूचना दी। आरोप है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने व शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और भाजपा नेता के मुंह पर थूक दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्वनी वर्मा उर्फ गोलू को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य चार आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुकान के किराये को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।