फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's dominance increased in parliamentary constituency, captured seven out of ten

खुर्जा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर के ध्यानार्थ::: संसदीय क्षेत्र में बढ़ा भाजपा का दबदबा, दस में से सात पर कब्जा

Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
BJP's dominance increased in parliamentary constituency, captured seven out of ten
संसदीय क्षेत्र में बढ़ा भाजपा का दबदबा, दस में से सात पर कब्जा
विज्ञापन

- पिछले निकाय चुनाव में केवल दो सीट पर ही मिली थी विजय
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बढ़ गया है। इस भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय क्षेत्र की दस में से सात सीट पर कब्जा जमा लिया है। नौ सीट पर भाजपा ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की है। इनमें मुस्लिम बाहुल्य मानी जाने वाली ककोड़ नगर पंचायत के अलावा लंबे समय से बसपा के कब्जे वाली खुर्जा नगर पालिका व सिकंदराबाद नगर पालिका की सीट भी शामिल है। जबकि रबूपुरा सीट निर्विरोध हासिल की है। जबकि वर्ष 2017 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को गौतबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में केवल दो सीट दादरी व रबूपुरा सीट पर पर ही विजय हासिल की।

गौतमबुद्ध नगर जिले में हुए चुनाव में बेशक निर्दलीय प्रत्याशियों ने छह में से तीन सीट हासिल की हैं। लेकिन विपक्षी राजनीतिक दलों का यहां सूपड़ा साफ हो गया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी तीन सीट पर काबिज होने में कामयाब हो गई है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र की बात करें तो यहां भाजपा ने वर्चस्व हासिल किया है। भाजपा ने संसदीय क्षेत्र की दस में से चार नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में जीत हासिल की है। सांसद डा. महेश शर्मा ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि 2018 में गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र की 10 सीटों में भाजपा केवल दो सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी। लेकिन वर्ष 2023 में भाजपा की 10 में से 7 सीटों पर जीत इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने लोगों के दिलों को जीता है। उन्होेंने संसदीय क्षेत्र के जनता व मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

---
गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को यहां मिली विजय
दादरी नगर पालिका परिषद से गीता पंडित ने सपा प्रत्याशी अयूब मलिक को 5758 मतों से हराया

दनकौर नगर पंचायत से भाजपा की राजवती देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी रोशनी को 116 मतों से हराया

रबूपुरा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर शशांक सिंह व सभी सभासद निर्विरोध निर्वाचित हुए

ककोड़ नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी मोहित सिंघल ने कांग्रेस के रिजवानुर्रहमान को 1302 मतों से हराया

खुर्जा नगर पालिका परिषद से भाजपा की अंजना सिंघल ने बसपा की परवीन बेगम को 3133 मतों से हराया

गुलावठी नगर पालिका परिषद से भाजपा के शैलेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी काले खां को 750 मतो से हराया

सिकंदराबाद नगर पालिका परिषद से भाजपा के प्रदीप दीक्षित ने बसपा प्रत्याशी बब्बो परवीन को 5908 मतों से हराया
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed