फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP's demonstration against indecency with Maliwal

Noida News: मालीवाल से अभद्रता के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Wed, 15 May 2024 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
BJP's demonstration against indecency with Maliwal
अलका गुर्जर और ऋचा पांडेय मिश्रा ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के अभद्रता के मामले में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले में केजरीवाल का जवाब नहीं आने पर महिला कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आईं और मुख्यमंत्री निवास के पास विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस प्रशासन ने ऋचा पांडेय मिश्रा, वैशाली पोद्दार, परवीना शर्मा, शोभा शुक्ला, सीमा सहगल, रेखा सिंह समेत अन्य महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और सिविल लाइन थाने ले गई। इसके बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने विरोध दर्ज किया। इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की किसी भी बहन के साथ दुर्व्यवहार होता है तो भाजपा सड़कों पर होगी और हम सब मालीवाल के सम्मान में सड़कों पर हैं। आप मुखिया और मुख्यमंत्री चुप बैठे हैं। सांसद संजय सिंह 36 घंटे बाद आकर कहते है कि मुख्यमंत्री आवास में दुर्व्यवहार हुआ है। महिला विरोधी केजरीवाल तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जिसके मुख्यमंत्री आवास पर बार-बार महिला के साथ अभद्रता होती है, जबकि महिला के लिए भाजपा में हमेशा सम्मान है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास के अंदर एक ऐसी महिला के साथ अभद्रता होती है, जो कोई आम महिला नहीं, बल्कि उसी पार्टी की राज्यसभा सदस्य है। अगर एक राज्यसभा सदस्य मुख्यमंत्री के घर में सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली की महिलाओं को केजरीवाल क्या सुरक्षा देंगे। मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed