फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP wants to withhold Rs 1,000 from women: Sunita

महिलाओं के एक हजार रुपये रोकना चाहती है भाजपा : सुनीता

Sun, 05 May 2024 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to withhold Rs 1,000 from women: Sunita
देवली में सहीराम के लिए सीएम की पत्नी ने किया रोड शो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के देवली विधानसभा क्षेत्र में रविवार शाम को मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रोड शो किया। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कुछ भी कर लें। आपके सीएम शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपये महीना देकर ही दम लेंगे। दिल्ली सरकार ने इसकी घोषणा की है और मुख्यमंत्री इसे दिलवाकर रहेंगे। भाजपा ने इस मदद को रोकना चाहती है, इसलिए सीएम को जेल में डाला है।

उन्होंने कहा कि शादी को तीस साल हो गए हैं। जब हमारी शादी तय हुई तो उन्होंने मुझसे एक ही सवाल पूछा था कि समाजसेवा करने से तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं होगी। वे हर आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं। 2011 में लोगों के हक के लिए दो बार अनशन किया। डॉक्टरों ने मना किया, लेकिन उन्होंने जनता के हक के लिए जान दांव पर लगा दी। दिल्ली में बिजली 24 घंटे फ्री कर दी। सरकारी स्कूल अच्छे किए, मोहल्ला क्लीनिक बनाए अब और सुविधा भी देंगे। इधर, रोड शो में समर्थक शरीर पर पेंट करवाकर व पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे। इसके अलावा जेल में बंद केजरीवाल के पोस्टर भी लहराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed