Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP trying to end Punjab's rights over Chandigarh: Kejriwal

भाजपा कर रही चंडीगढ़ पर पंजाब का हक खत्म करने की कोशिश : केजरीवाल

Sun, 23 Nov 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
BJP trying to end Punjab's rights over Chandigarh: Kejriwal
आप संयोजक ने संविधान संशोधन के प्रस्तावित कदम को संघीय ढांचे पर हमला बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने केंद्र सरकार पर चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की कथित कोशिश को लेकर आरोप लगाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संविधान संशोधन के प्रस्तावित कदम को संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए कहा कि यह पंजाब की पहचान और सांविधानिक अधिकारों पर सीधी चोट है। उन्होंने इसे पंजाब की आत्मा को आहत करने वाला निर्णय बताया और भाजपा सरकार को तानाशाही प्रवृत्ति वाला करार दिया।
उन्होंने कहा कि पंजाब उन गिने-चुने राज्यों में है जिसने देश की सुरक्षा, अनाज, पानी, सीमाओं और मानवता के लिए असंख्य बलिदान दिए हैं। ऐसे राज्य के अधिकारों को छीनने की हर कोशिश अपमानजनक ही नहीं बल्कि अस्वीकार्य भी है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा की केंद्र सरकार संविधान संशोधन के माध्यम से चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार खत्म करने की कोशिश कर रही है। यह मानसिकता बेहद खतरनाक है क्योंकि इससे संघीय ढांचे का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। चंडीगढ़ पंजाब का है और रहेगा। केंद्र सरकार राज्यों को कमजोर कर एक केंद्रीकृत व्यवस्था थोपने की कोशिश कर रही है जो संविधान की भावना के विरुद्ध है।
विज्ञापन

वहीं, आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह संविधान में लिखे फेडरलिज्म की हत्या है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आत्मा आज दुखी होगी क्योंकि उन्होंने ऐसा भारत कभी नहीं सोचा था जहां केंद्र सरकार राज्यों को कमजोर करने के लिए संविधान में इस प्रकार की छेड़छाड़ करे। पंजाब ने इतिहास में कभी किसी तानाशाह के आगे घुटने नहीं टेके। आज भी पंजाब न झुका है, न झुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed