{"_id":"6655efd4253db56de10ac0fb","slug":"bjp-surrounds-atishi-on-water-shortage-noida-news-c-340-1-del1011-49756-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पानी की कमी पर भाजपा ने आतिशी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पानी की कमी पर भाजपा ने आतिशी को घेरा
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा- दिल्ली के लोगों से छल कर रहीं आतिशी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में पेयजल संकट के मामले में भाजपा ने मंगलवार को जल मंत्री आतिशी पर सवाल खड़े किए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली को कम पानी मिलने का आरोप सफेद झूठ है। दिल्ली के लोगों से आतिशी छल कर रही हैं और हरियाणा के लोगों की भावना से खिलवाड़।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल जेल से बाहर हैं, फिर भी इस मुद्दे पर खामोश क्यों हैं। 14 से 21 मई के बीच प्रतिदिन 989.8, 999.04, 1001.03, 998.02, 991.63, 990.99, 997.79 और 981.89 एमजीडी पानी का उत्पादन हो रहा है। इसके बाद भी जल उत्पादन इसी तरह चल रहा है सरकार जल चोरी और बर्बादी नहीं रोक पा रही है। इससे समस्या सामने आ रही है। यमुना का जलस्तर विगत वर्षों के मई की तुलना में काफी बेहतर है। चिलचिलाती गर्मी के बीच दिल्ली के लोगों को जिस भीषण पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वह पूरी तरह से आप सरकार के समर एक्शन प्लान लाने की अयोग्यता है। इसके लिए मुख्यमंत्री और आतिशी जिम्मेदार है। सरकार ने समर एक्शन प्लान तक नहीं बनाया। जहां तक हरियाणा से पानी की आपूर्ति का सवाल है तो गर्मी के कारण ऊपरी प्रवाह में यमुना के स्तर में कमी के बावजूद आवंटित 548 एमजीडी में से केवल 20-50 एमजीडी की कमी हुई है। आतिशी दिल्ली के लोगों को गुमराह करने की जगह जल वितरण पॉलिसी पर काम करें।