भाजपा की पुन्हाना, बिसरू मंडल कार्यकारिणी गठित
पुन्हाना। भाजपा के नूहं जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने मंगलवार को आर्य समाज सत्य सदन में पुन्हाना व बिसरू मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की।
उन्होंने पुन्हाना मंडल के संजीव सिंगला, टेकचंद गौड़, गोपाल सैनी, अशोक पटेल को उपाध्यक्ष, मनीष गर्ग व लेखराज माथुर को मंडल महामंत्री, श्वेता शर्मा, सतपाल बडगुजर्र, मुंशी कुरैशी, जयभगवान शर्मा व नीतू गर्ग को मंडल मंत्री व सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। बिसरू मंडल में सुंदरलाल व किरणपाल को महामंत्री, मांगेराम, बालू खान, धर्मवीर व स्वरूप सिंह को उपाध्यक्ष, लीलाराम, दुलीचंद, सुभाष चंद्र, कविता व संतोष को मंत्री तथा दयाचंद आर्य को कोषाध्यक्ष बनाया है। इस दौरान गौसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मानुवास, एमडीए बोर्ड के सदस्य जसवंत गोयल, भाजपा जिला महामंत्री शिव कुमार आर्य, जिला उपाध्यक्ष कमल प्रकाश सैनी, पूर्व जिला महामंत्री लियाकत, पुन्हाना मंडल अध्यक्ष खिलानी, सुभाष भारद्वाज, महादेव पटेल, सीमा खट्टर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कंसल, नरेंद्र तिवारी, पिनगवां मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, बंटी गुर्जर आदि मौजूद थे।