फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP removed it, AAP government reinstated it: Atishi

भाजपा ने निकाला, आप सरकार ने फिर करवाया बहाल : आतिशी

Thu, 24 Oct 2024 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
BJP removed it, AAP government reinstated it: Atishi
बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स से मिलीं मुख्यमंत्री
विज्ञापन

चार माह बाद स्थायी तौर पर रोजगार का निकाला जाएगा रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियुक्त हुए बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को दिल्ली सरकार ने अपनी जीत बताया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि इन्हें भाजपा ने नौकरी से निकाला था, अरविंद केजरीवाल की कोशिश के बाद दिल्ली सरकार ने फिर से बहाल करवा दिया।
सचिवालय में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आतिशी के साथ सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स से मुलाकात करने के बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग, दिल्ली परिवहन विभाग, दिल्ली सरकार के अस्पतालों सहित अन्य में अनुबंध पर काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को भाजपा के कहने पर निकाल दिया गया था। केंद्र सरकार ने यह नहीं सोचा कि इनका घर कैसे चलेगा। यह सभी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आप विधायकों और मंत्रियों ने इनका सहयोग किया। प्रदर्शन के दौरान महिला बस मार्शल को मारा गया। भाजपा के नेताओं ने मुकदमे करवाए, लेकिन इन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सभी के संघर्षों के कारण दिल्ली सरकार दोबारा से बहाली दिलवा पाई। केंद्र सरकार को मार्शलों के संघर्ष के आगे झुकना पड़ा। आज लोकतंत्र की जीत हुई है। अब ये कर्मचारी प्रदूषण की समस्या से निपटने सहित अन्य कार्यों में मदद करेंगे। यह कोशिश भी की जाएगी कि सभी सिविल डिफेंस वालंटियर को बस मार्शल की तरह फिर से बहाल किया जाए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने निभाया वादा
सीएम ने सोशल मीडिया पर मार्शलों के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की। साथ ही, लिखा कि केजरीवाल ने फिर वादा निभाया है, भाजपा ने जिन बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को नौकरी से निकाला था, दिल्ली सरकार उन्हें दोबारा बहाल कर रही है। आने वाले 4 महीनों में उन्हें प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कामों में लगाया जाएगा। सभी को बधाई। चार माह के बाद भी स्थायी तौर पर रोजगार देने का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed