फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP pledges to win Delhi Assembly elections

Noida News: भाजपा ने लिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प

Sun, 07 Jul 2024 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
BJP pledges to win Delhi Assembly elections
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी मिशन मोड में रहने का निर्देश
विज्ञापन

केजरीवाल के जेल जाने के बावजूद इस्तीफा नहीं देने का छाया रहा मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वर्ष 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक हुई। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित बैठक में जीत का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी मिशन मोड में रहने का निर्देश दिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बावजूद इस्तीफा नहीं देने का मुद्दा बैठक में छाया रहा। नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और अराजकता उत्पन्न करने का आरोप लगाया और राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर केजरीवाल सरकार से त्यागपत्र की मांग की।
वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना भी पेश की। विस्तारित कार्यकारिणी में मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देकर दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की नसीहत दी गई। लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों सीट जिताने के लिए दिल्ली वालों को धन्यवाद देते हुए नेताओं ने कहा कि यह सफलता केंद्र सरकार के विकास परियोजनाओं और सुविधाओं का रिटर्न गिफ्ट है। भारत मंडपम, बदरपुर में इको पार्क, नया संसद भवन और कर्तव्य पथ, नेशनल वार मेमोरियल, दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए 60,000 करोड़ की लागत से सड़कों का जाल बिछाना, दिल्ली से मुंबई तक का नेशनल हाईवे, दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे, अक्षरधाम से सहारनपुर तक का नेशनल हाईवे, हरिद्वार जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है। भाजपा ने सातों लोकसभा सीटें जीती हैं। दिल्ली की जनता केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है। कौन सा सीएम जेल से सरकार चलाता है। भाजपा 26 सालों से दिल्ली की सत्ता में नहीं है। अब इस वनवास को विधानसभा चुनाव में खत्म करेंगे।
विज्ञापन

राहुल गांधी रहे निशाने पर, संसद में दिए बयान की निंदा
भाजपा नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर वर्ग विशेष को खुश करने का आरोप मढ़ा गया। संसद में दिए बयान पर उनकी निंदा की गई। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के राजनीतिक प्रस्ताव के अंतर में कहा कि यह कार्यकारिणी राहुल गांधी की ओर से हिन्दुओं को हिंसक कहकर वर्ग विशेष की तुष्टीकरण के साथ-साथ देश के अमन-चैन को बिगाड़ने के प्रयास की निंदा करती है। भ्रष्टाचार की वजह से केजरीवाल व उनकी पार्टी से लोगों का विश्वास उठ गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री और दो मंत्री जेल में हैं। जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। देश विरोधी ताकतों से केजरीवाल तालमेल रखते हैं और उनसे फंड लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article