फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MP Varun Gandhi writes PM Modi to make law on msp and sort all issues of farmers so that they can return home

वरुण की पीएम मोदी को चिट्ठी: एमएसपी पर लाएं कानून, 700 शहीद किसानों को दें एक करोड़ का मुआवजा, केंद्रीय मंत्री पर करें सख्त कार्रवाई

Sat, 20 Nov 2021 12:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Nov 2021 12:38 PM IST
सार

वरुण गांधी ने पीएम मोदी ने गुजारिश की है कि अब जल्द से जल्द एमएसपी पर कानून लाया जाए, साथ ही किसानों के अन्य मुद्दों का भी समाधान हो ताकि वह अपना आंदोलन खत्म कर घरों को जाएं।

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi writes PM Modi to make law on msp and sort all issues of farmers so that they can return home
वरुण गांधी ने लिखा पीएम मोदी को खत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री के द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को एक पत्र लिखते हुए उन्होंने कहा है कि इसके साथ ही अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी तत्काल फैसला ले लिया जाना चाहिए जिससे किसान अपने घरों को वापस लौट सकें। उन्होंने किसान आंदोलन में मारे गए सभी 700 किसानों के लिए एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है जिससे पीड़ित परिवार आसानी से अपना जीवन गुजार सकें। उन्होंने लखीमपुर में हुई हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री पर तत्काल कार्रवाई करने की भी मांग की है। 

विज्ञापन


700 किसानों की बचाई जा सकती थी जान
प्रधानमंत्री के द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के अगले ही दिन ट्वीट कर वरुण गांधी ने कहा है कि, देश के किसानों ने भीषण वर्षा, तूफान और विपरीत मौसम का सामना करते हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा। इसके लिए किसानों को बधाई दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला उचित समय पर कर लिया जाता तो उन 700 किसानों की जान बचाई जा सकती थी जिन्होंने इस आंदोलन की राह में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 
विज्ञापन


लखीमपुर हिंसा लोकतंत्र पर काला धब्बा
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को हृदय विदारक और लोकतंत्र पर काला धब्बा बताते हुए पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने यह भी मांग की है कि इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और एक केंद्रीय मंत्री समेत इसके दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed