फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP MP gave big news on Twitter said from March 10 Akhilesh Yadav and Mayawati will remain the former chief ministers

यूपी चुनाव : भाजपा सांसद ने ट्विटर पर दी बड़ी खबर, बोले- 10 मार्च से अखिलेश यादव और मायावती ही रहेंगे भूतपूर्व मुख्यमंत्री!

Tue, 18 Jan 2022 06:21 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 06:21 PM IST
सार

लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने ट्वीट कर कहा कि आ गई बड़ी खबर। 10 मार्च 2022 से अखिलेश यादव और बहन मायावती ही यूपी के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने सपा और बसपा पर तंज कसा। कहा कि 10 मार्च को भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है।

विज्ञापन
BJP MP gave big news on Twitter said from March 10 Akhilesh Yadav and Mayawati will remain the former chief ministers
मायावती व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। सभी पार्टियों के बीच शह और मात का खेल शुरू हो गया है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप भी चलने लगा है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव कहते हैं कि 10 मार्च...भाजपा साफ।

विज्ञापन


वहीं इस बीच लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने ट्वीट कर कहा कि आ गई बड़ी खबर। 10 मार्च 2022 से अखिलेश यादव और बहन मायावती ही यूपी के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने सपा और बसपा पर तंज कसा। कहा कि 10 मार्च को भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। अखिलेश यादव और मायावती भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे। भाजपा से कई नेताओं के इस्तीफे के बाद भी पार्टी पूरे जोश में है और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रही है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस बार सपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। अखिलेश यादव ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि सपा '300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ छूट ना जाओ' अभियान चलाएगी। सपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगे।


इस अभियान के तहत जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं उनसे फार्म भरवाया जाएगा। जिनके पास बिजली का बिल है वो उसी नाम को लिखें और जो भविष्य में कनेक्शन लेना चाहते हैं वो राशन कार्ड के अनुसार नाम लिखवाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम चुनाव आयोग से रथ चलाने की अनुमति मांगेंगे। इसके साथ ही डोर टु डोर और ऑनलाइन अभियान भी चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed