फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP leaders heard PM's 'my booth is the strongest' message at the booths

Noida News: भाजपा नेताओं ने बूथों पर सुना पीएम का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संदेश

Tue, 27 Jun 2023 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders heard PM's 'my booth is the strongest' message at the booths
पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने बूथ मजबूत करने शुरू कर दिए है। पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली के समस्त बूथों पर कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संदेश सुनाया। इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता और प्रदेश भाजपा के नेता भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा ने आम लोगों को प्रधानमंत्री का संदेश सुनाने के लिए 23 स्थानों पर एलईडी लगाए।
पहाड़गंज मंडल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से नेतृत्व करने और अपने विचार पर कायम रहने का मौका देती है। बूथ स्तर पर कार्यक्रम कर पार्टी ने गली-गली में पहुंचने का सफल प्रयास किया है। इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षो में कई योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया है और आज उन्हीं योजनाओं व महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर हम घर-घर संपर्क से समर्थन अभियान चला रहे है।
विज्ञापन

पीएम के संदेश से मिली नई ऊर्जा
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत संगठन की मजबूती का मूलमंत्र है। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर कार्य करते रहते हैं और आज प्रधानमंत्री का सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद हम सब के लिए नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नया संदेश है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने अशोक नगर, दुष्यंत गौतम ने निलोठी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधान मंत्री के संदेश को सुना। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर मंडल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने दिल्ली गेट मंडल कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुन कर बूथ स्तर पर पार्टी विकास का महत्व समझा। वहीं केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल एवं मीनाक्षी लेखी ने सरोजनी नगर मंडल, राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर ने अमर कॉलोनी मंडल में प्रधान मंत्री का संदेश सुना और बूथ संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। सांसद डा. हर्षवर्धन ने आदर्श नगर, मनोज तिवारी ने कादीपुर, रमेश बिधूड़ी ने संगम विहार, प्रवेश साहिब सिंह ने बिंदापुर, गौतम गंभीर ने पांडव नगर एवं हंसराज हंस ने अलीपुर मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed