फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP leader Rajesh Gehlot passes away

Noida News: भाजपा नेता राजेश गहलोत का निधन

Thu, 14 Aug 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Rajesh Gehlot passes away
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मटियाला से पूर्व विधायक राजेश गहलोत का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही पश्चिमी दिल्ली के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल व निवास पर पहुंच गए। नवादा गांव में 22 सितंबर 1964 को जन्मे गहलोत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव के श्मशान घाट पर होगा।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह व पंकज सिंह, विधायक संदीप सहरावत समेत कई नेताओं ने उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। सचदेवा ने बताया कि गहलोत का पूरा जीवन जनसेवा और संगठन के विस्तार को समर्पित रहा। उन्होंने पश्चिमी दिल्ली, देहात क्षेत्रों में भाजपा और राष्ट्रवाद के विचारों के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई। गहलोत ने क्षेत्र में भव्य रामलीला की शुरुआत कर सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और प्रसार में भी योगदान दिया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि गहलोत का सादगीपूर्ण जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed