{"_id":"66841ce5d5bb2134c200af70","slug":"bjp-leader-accused-accountant-of-taking-bribe-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34512-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाजपा नेता ने लेखपाल पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाजपा नेता ने लेखपाल पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
भाजपा नेता ने लेखपाल पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
-जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की, सीएम को भेजा शिकायती पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सदर के बाद अब दादरी तहसील के लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोप भाजपा नेता ने लगाया है। आरोप है कि काम कराने के एवज में तत्कालीन लेखपाल ने दो लाख रुपये की रिश्वत ली। पैसे लेने के बाद भी काम नहीं किया। अब पीड़ित ने डीएम के साथ मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है। नोएडा के सेक्टर-7 निवासी आकाश शर्मा भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। डीएम और सीएम के नाम शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनको क्षेत्र के तत्कालीन लेखपाल से जमीन के संबंध में एक रिपोर्ट लगवानी थी। इसके एवज में लेखपाल ने दादा से 2 लाख रुपये की रिश्वत ली। रिश्वत लेने के बाद लेखपाल ने वादा किया था कि रिपोर्ट लगाकर कागजात तहसील में जमा कर देंगे। आरोप है कि अब लेखपाल का ट्रांसफर हो गया है। पैसे लेने के बाद काम भी नहीं किया। आरोप है कि अब फोन कर रहे है तो लेखपाल फोन नहीं उठा रहे हैं। पैसे भी वापस नहीं दे रहे हैं। शिकायत कर लेखपाल से पैसे दिलवाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं। वहीं, हाल ही में सदर तहसील के एक लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लेखपाल 10 हजार रुपये ले रहा हैं। सदर तहसील के कर्मचारियों पर पूर्व में भी रिश्वत लेने का आरोप लग चुका है। इसको लेकर एक संगठन ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैं।