फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP laid siege to CM, started public awareness campaign

Noida News: भाजपा ने की सीएम की घेराबंदी, जन जागरण अभियान चलाया

Wed, 01 Mar 2023 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
BJP laid siege to CM, started public awareness campaign
भाजपा नेताओं ने 10 प्रमुख चौराहों पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शराब घोटाले के मास्टरमांइड केजरीवाल जल्द सलाखों के पीछे होंगे : बैजयंत

सिसोदिया-जैन के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं होगा, केजरीवाल भी दें इस्तीफा : सचदेवा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कथित आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी की सरकार को उलझते देख भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी शुरू कर दी है। मनीष सिसोदिया व सतेंद्र जैन के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद भाजपा ने इसे लेकर लंबी मुहिम चलाने की रणनीति तैयार की है। भाजपा ने बुधवार को दिल्ली के दस प्रमुख चौराहों पर मोर्चा भी खोला। यहां सांसद हाथ में बैनर और तख्तियां लिए हुए थे, जिस पर लिखा था ‘अभी तो यह झांकी है बड़ी मछली बाकी है।’
भाजपा नेताओं ने कहा कि घोटाले के असली सूत्रधार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जन जागरण अभियान को और तेज किया जाएगा। आईटीओ चौराहे पर चलाए गए अभियान में प्रदेश भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। पांडा ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दोनों मंत्री जब पूरी तरह से फंसते हुए नजर आने लगे तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन्हें पता था कि अब कोई बहाना नहीं बचा है। केजरीवाल सरकार ने मंदिरो, गुरुद्वारों और स्कूलों के सामने शराब की दुकानें खोलकर भ्रष्टाचार किया है। शराब घोटाले के मास्टरमांइड केजरीवाल के पूरे मामले में संलिप्त होने के भी सबूत सामने आ रहे हैं और अब वे भी बहुत जल्द जेल के सलाखों के पीछे होंगे। सचदेवा ने कहा कि दोनों मंत्रियों का इस्तीफा दिल्ली की जनता की जीत है। अब तो मुख्यमंत्री के खिलाफ भी सबूत सामने आने लगे हैं। जितेन्द्र तोमर, आसिम अहमद खान, संदीप जैन, राजेन्द्र पाल गौतम, जैन व सिसोदिया समेत दिल्ली सरकार के छह मंत्रियों के इस्तीफे हो चुके हैं। अब बारी मुख्यमंत्री की है। वहीं, अक्षरधाम पर आयोजित अभियान में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, साजिया इल्मी ने हिस्सा लिया तो मधुबन चौक पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराह, बवाना में प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, राजीव चौक पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मैं स्वयं, खानपुर डिपो में सांसद रमेश बिधूड़ी, लोनी गोल चक्कर पर प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर राजीव बब्बर, शास्त्री नगर में पूर्व महापौर जय प्रकाश एवं अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल शामिल रहे।
विज्ञापन


विधानसभा में सवाल पूछने पर केजरीवाल हंसते थे : बिधूड़ी

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं। कमीशन बढ़ाना, मास्टर प्लान का उल्लंघन और शराब नीति से जुड़े अन्य कोई भी सवाल विधानसभा में पूछे जाते थे तो वे सिर्फ हंसते थे। उनके पास कोई जवाब नहीं होता था। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कट्टर ईमानदार कहे जाने वाले मंत्री एक-एक कर भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब जल्द ही केजरीवाल भी जेल में होंगे। राइट टू रिकॉल की बात करने वाले मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अब चैन से नही बैठेंगे और भ्रष्टाचार की पोल घर-घर जाकर खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed