फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP IT Cell members met Rao Indrajeet

भाजपा सांसद राव इंद्रजीत से मिले आईटी सेल के कार्यकर्ता

Tue, 28 May 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP IT Cell members met Rao Indrajeet
भाजपा आईटी सेल के सदस्य सांसद राव इंद्रजीत सिंह को तस्वीर भेंट करते हुए। - फोटो : Mewat
जीत ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल
विज्ञापन

नूंह। लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत की बधाई देने के लिए भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता मंगलवार को सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मिलने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। राव इंद्रजीत ने भी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर उनका आभार जताया है। आईटी सेल के जिला संयोजक गौरव जैन ने नवनिर्वाचित सांसद राव इंद्रजीत सिंह को उनकी गुरुग्राम के चौकीदार राव इंद्रजीत सिंह की लिखी एक तस्वीर भेंट की। इस मौके पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की जीत ने हरियाणा में आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा दिया है। उन्होंने हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। राव ने कहा कि इस बार वे मेवात ही नहीं बल्कि गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र की समस्त समस्याओं का समाधान करने का काम करेंगे। गौरव जैन ने कहा कि सांसद राव इंद्रजीत सिंह विकास पुरुष ही नहीं बल्कि जन-जन के हितैषी हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राव इंद्रजीत सिंह की देन है। यह मार्ग आगामी वर्षों में मेवात की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगा। इस मौके पर चेयरमैन सुनील जैन, रविंद्र गर्ग, तिलक सोनी, शिवासोनी, सौरव जैन, सीमा, मोनू, मुकेश गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed