{"_id":"6795031a3bf0508c6103129f","slug":"bjp-has-neither-plan-nor-vision-kejriwal-noida-news-c-340-1-del1004-77602-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पास न योजना, न विजन : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पास न योजना, न विजन : केजरीवाल
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा- अनधिकृत काॅलोनियों के लोगों को मालिकाना हक देने का वादा पुराना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने शनिवार को भाजपा के संकल्प पत्र पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में आए और बुरा-भला कहकर चले गए। उनके ऐसे शब्दों से दिल्ली का विकास नहीं होगा। भाजपा के पास दिल्ली के लिए न कोई योजना है, न ही कोई विजन। दिल्ली चुनाव में भाजपा सरेंडर कर चुकी है। अनधिकृत काॅलोनियों के लोगों को मालिकाना हक देने का वादा पुराना है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शाह की भाषा को देखकर लगता है कि भाजपा स्वीकार कर चुकी है कि भाजपा दिल्ली में चुनाव हार रही है और उनकी कोई सरकार नहीं बन रही है। अमित शाह कह रहे हैं कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दिल्ली में 50 हजार नौकरियां देंगे। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने कोविड के दौरान और उसके बाद दिल्ली में 12 लाख नौकरियों के अवसर पैदा किए, जबकि शाह केवल 50 हजार की बात कर रहे हैं। शाह ने दावा किया कि दिल्ली में डी-सीलिंग करवाएंगे। सवाल यह है कि सीलिंग करवाई किसने।
दिल्ली चाहती है सुरक्षा
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सुरक्षा चाहती है। दस साल से दिल्ली की कानून व्यवस्था भाजपा के पास है। दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे हैं। पता नहीं कब धमकियों के फोन आने लग जाएंगे। वे कह रहे हैं कि वकीलों को बीमा देंगे, लेकिन शायद उन्हें किसी ने बताया नहीं है कि अरविंद केजरीवाल पहले से ही दिल्ली के सभी वकीलों का बीमा करा चुके हैं। इसके अलावा ई-बस लाने की दावा किया, जबकि दिल्ली पहले से ई-बसों की राजधानी बन गई है। दुनिया की सबसे बड़ी ई-बस फ्लीट आज दिल्ली में है।