फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP has locked 200 Mohalla Clinics: AAP

भाजपा ने 200 मोहल्ला क्लीनिकों पर जड़ा ताला : आप

Thu, 13 Nov 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
BJP has locked 200 Mohalla Clinics: AAP
नई दिल्ली। आप ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में खोले गए करीब 200 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले से सैकड़ों डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का रोजगार छिन गया जबकि लाखों लोग मुफ्त इलाज से वंचित हो गए हैं। आप ने इस कदम को गरीब विरोधी और वादाखिलाफी करार दिया है।
विज्ञापन

आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री समेत भाजपा ने चुनाव के दौरान कोई भी जनहितकारी योजना बंद नहीं होने का वादा किया था लेकिन नौ महीने में ही सरकार ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने क्लीनिक स्टाफ को आरोग्य मंदिरों में समायोजित करने का वादा किया था जो अब झूठा साबित हुआ है। वहीं, मोहल्ला क्लीनिक यूनियन अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि 600 से अधिक कर्मचारियों को बिना उचित कारण घर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद अनुबंध समाप्त कर दिया गया और अदालत के स्टे ऑर्डर की भी अनदेखी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed