फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP doing politics in the name of bus marshals: Atishi

बस मार्शलों के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति : आतिशी

Sun, 03 Nov 2024 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
BJP doing politics in the name of bus marshals: Atishi
मुख्यमंत्री ने कहा- केजरीवाल ने बस मार्शल की नौकरी दी, भाजपा ने छीना रोजगार
विज्ञापन

एक माह में मार्शलों को पक्का करने का प्रस्ताव एलजी को भेजेंगे, भाजपा इसे पास करवाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने भाजपा पर बस मार्शलों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। रविवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता में कहा कि गरीब घर के लड़के-लड़कियों को केजरीवाल ने बस मार्शल की नौकरी दी, लेकिन भाजपा ने रोजगार छीन लिया। एक सप्ताह में मार्शलों को पक्का करने का प्रस्ताव एलजी को भेज देंगे, भाजपा इसे पास करवाए।

भाजपा ने अपने शासित राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों को पक्का करने के नाम पर धोखा दिया, जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी और पंजाब में हजारों कर्मियों को पक्का कर अपना वादा निभाया। आप सरकार ने 2018 में दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए 10 हजार से ज्यादा मार्शलों को बसों में तैनात किया था। उन्होंने महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को बसों में सुरक्षित रखा, लेकिन भाजपा ने अप्रैल 2023 से अन्याय करना शुरू कर दिया। इनका वेतन रोक लिया। बार-बार फाइल पर लिखकर भेजी कि मार्शलों को निकाल दो। अक्तूबर 2023 में इन मार्शलों को नौकरी से निकाल दिया गया। उस समय अरविंद केजरीवाल ने कई बार एलजी को पत्र लिखकर मार्शलों को बहाल करने की मांग रखी। आप सरकार ने कैबिनेट नोट भेजा तो भाजपा ने एलजी से उस पर हस्ताक्षर नहीं करवाए। एक बार फिर से आशंका है कि यदि फाइल एलजी के पास भेजेंगे तो उस पर एलजी हस्ताक्षर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed