{"_id":"63de5c2d9b834432c62dfe99","slug":"bjp-demands-kejriwals-resignation-over-liquor-scam-noida-news-c-340-1-del1011-4571-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाजपा ने शराब घोटाले के आरोप में केजरीवाल से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाजपा ने शराब घोटाले के आरोप में केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा का विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब घोटाले से जुड़ी ईडी की चार्जशीट में नाम आने पर मुख्यमंत्री इस्तीफा सौंपे। बैरिकेड तोड़ने के कारण पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और सभी को बस से आईपी स्टेट थाना ले गई। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा कहती रही है कि शराब घोटालों के पीछे केजरीवाल का हाथ है। ईडी की चार्जशीट में नाम आने के बाद इस बात पर मुहर लग गई है। ईडी ने शराब घोटालों में जिन आरोपियों को पकड़ा है, उन्होंने इस बात को कबूल किया है कि केजरीवाल के घर पर बैठकर शराब की नीतियां तय होती थी और साथ ही कमीशन भी तय किया जाता था। इन सबके सूत्रधार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हैं। केजरीवाल में नैतिकता बची हो तो ईडी के चार्जशीट में नाम आने पर इस्तीफा दें। भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के भ्रष्टाचार को गली-गली में उजागर करेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि चार्जशीट ने इस बात की पुष्टि हो गई है कि मुख्यमंत्री की देखरेख में ही शराब घोटाला हुआ। उनके शासनकाल में दिल्ली का विकास ठप हो चुका है और हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्लीवालों को समझ नहीं आ रहा है कि आज दिल्ली सरकार में घोटाला है या घोटाले में दिल्ली सरकार है। हमारे कार्यकर्ता अब चैन से नहीं बैठेंगे और गली-गली में केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे।