{"_id":"6810cb76b8cecee932080d66","slug":"bjp-could-not-fulfill-the-promise-waiting-for-rs-2500-aap-noida-news-c-340-1-del1004-88497-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादा पूरा नहीं कर पाई भाजपा, 2500 रुपये का इंतजार : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादा पूरा नहीं कर पाई भाजपा, 2500 रुपये का इंतजार : आप
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज का दावा- केवल बीपीएल कार्ड धारक परिवार में से एक महिला को मिलेगी राशि
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने दिल्ली सरकार पर चुनावी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से 2500 रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया था।
यह गारंटी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी नेताओं ने अपने भाषणों में दोहराया, लेकिन अब खबर आ रही है कि यह योजना दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए नहीं है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकार इस योजना में तरह-तरह की शर्त लगा रही है। इसके बाद काफी महिलाएं योजना के दायरे से बाहर हो जाएंगी। कहा जा रहा है कि घर में केवल एक महिला को योजना का लाभ दिया जाएगा। परिवार के पास बीपीएल का राशन कार्ड भी होना चाहिए, जबकि वोट मांगते समय ऐसा कुछ नहीं कहा गया था।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाखों की संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। इन सभी ने भाजपा पर विश्वास करके वोट दिया। सभी जानते हैं कि दिल्ली में दशकों से राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। ऐसे में भाजपा की दिल्ली सरकार ने उन सभी पूर्वांचल के लोगों को इस 2500 रुपये की योजना से बाहर कर दिया है।