फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP candidate and 10 others filed nominations, today is the last day

Noida News: भाजपा प्रत्याशी व 10 अन्य ने किया नामांकन, आज अंतिम दिन

Wed, 03 Apr 2024 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate and 10 others filed nominations, today is the last day
- गौतमबुद्ध नगर सीट पर अब तक 18 प्रत्याशी कर चुके है नामांकन, 52 ने लिया था पर्चा
विज्ञापन

- भाजपा प्रत्याशी के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नोएडा व दादरी विधायक और रालोद जिलाध्यक्ष पहुंचे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बुधवार को उनके अलावा 10 और प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। भाजपा प्रत्याशी के साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर और राष्ट्रीय लोकदल दल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी नामांकन कराने पहुंचे। अब तक कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को आखिरी दिन भी कुछ निर्दलीय व अन्य नामांकन कर सकते हैं।

इससे पहले बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचे। उनके आने से पहले ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। जिसे संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बैरिकेडिंग के पास कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर में जाने से रोक दिया गया। वहां पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे थे। पुलिस ने डाॅ. महेश शर्मा के साथ केवल नोएडा व दादरी विधायक और रालोद के जिलाध्यक्ष जर्नादन भाटी को नामांकन करने अंदर जाने दिया। जबकि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक देरी से पहुंचे। उनको अकेले अंदर पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन के तीन सेट दाखिल किए है। उनमें नोएडा व दादरी विधायक और रालोद के जिलाध्यक्ष प्रस्तावक बने हैं। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा ने कहा कि उनके सांसद और केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान क्षेत्र में नोएडा एयरपोर्ट, पावर प्लांट, मेट्रो, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान और ओखला बर्ड सेंचुरी बने हैं। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, तीन-तीन बार प्रत्याशी बदल रहे हैं। विपक्ष डूबता हुआ जहाज है। उनके बाद एक-एक बाद 10 और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नो रजिस्ट्री नो वोट को बताया साजिश
नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा की 20 से अधिक सोसाइटियों में नो रजिस्ट्री नो वोट के बैनर लगाए गए हैं। इस मुद्दे पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने रजिस्ट्री का मुद्दा संसद में उठाया था। उनके प्रयास से ही अमिताभ कांत की कमेटी बनी। सोसाइटी के लोग उनके प्रयासों को नहीं भूलेंगे।



03 अप्रैल को इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
प्रत्याशी का नाम पार्टी
डॉ.
महेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी
मनीष कुमार द्विवेदी अखिल भारतीय परिवार पार्टी
नरेश नौटियाल भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी
राजीव मिश्रा जय हिंद नेशनल पार्टी
कुमारी शालू लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
रणसिंह डूडी सुपर पावर इंडिया पार्टी
शिवम आशुतोष निर्दलीय
रोदास गुप्ता निर्दलीय
मोहम्मद मुमताज आलम निर्दलीय
रितु सिन्हा निर्दलीय
इखलाक निर्दलीय


सामान्य प्रेक्षक से कर सकते हैं शिकायत
निर्वाचन आयोग ने सिमरनदीप सिंह को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट का सामान्य प्रेक्षक बनाया है। वह बुधवार को जिले में पहुंच गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सामान्य प्रेक्षक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। रोजाना सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक लोग उनसे संपर्क कर सकते है। उनका मोबाइल नंबर 9821370798 है। जबकि उनके समन्वय अधिकारी उत्सव शर्मा का मोबाइल नंबर 9990603358 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed