फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Birthday celebrated in metro coach, you can also book

मेट्रो कोच में मनाया जन्मदिन, आप भी कर सकते हैं बुकिंग

Thu, 26 May 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Birthday celebrated in metro coach, you can also book
मेट्रो कोच में जन्मदिन मनाता स्वयं। अमर उजाला
नोएडा। पहली बार नोएडा मेट्रो के कोच में बुधवार को जन्मदिन की पार्टी हुई। बुधवार शाम को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर खड़े कोच में यह आयोजन किया गया। सेक्टर-121 निवासी सुप्रिया राय ने एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन पर बेटे स्वयं का 12वां जन्मदिन कोच में मनाया। इसके लिए उन्होंने पहले से बुकिंग की थी। इस मौके पर परिजनों के अलावा नोएडा मेट्रो के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं को गुलदस्ता भी भेंट किया।
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि कोच में जन्मदिन, शादी से पहले के कार्यक्रम सहित अन्य आयोजनों के लिए एक तय शुल्क पर बुकिंग कराई जा सकती है। लोग चाहें तो एक से ज्यादा और अधिकतम चार कोच तक बुक करा सकते हैं। इसके लिए 15 दिन पहले आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

लाइसेंस फीस के तौर पर 5 हजार से 10 हजार रुपये तक देने होंगे जो प्रति घंटे के हिसाब से होंगे। खास बात यह कि आवेदक चाहें तो सजी हुए कोच, चलती हुई मेट्रो और खड़े कोच में आयोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा राशि के तौर पर 20 हजार रुपये देने होंगे, जो बाद में वापस कर दिया जाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक नोएडा मेट्रो की वेबसाइट www.noidametro.com पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed