फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi celebrated in government offices and schools and colleges

Noida News: सरकारी कार्यालयों व स्कूल कॉलेज में मनाई राष्ट्रपिता महात्मागांधी की जयंती

Sat, 04 Oct 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi celebrated in government offices and schools and colleges
फोटो 28 सीकेटीपी-4- परिचय- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित
चित्रकूट। महात्मागांधी की जयंती पर सरकारी कार्यालयों सहित स्कूल कॉलेज व सामाजिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सभी ने उनके व्यक्तित्व व उनके किए गए कार्य को याद किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में डीएम शिवशरणप्पा ने महात्मागांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। डीएम ने कहा कि आज भी गांधी विचार प्रासंगिक हैं। हमें सत्य, अहिंसा स्वावलंबन व स्वच्छता के उनके संदेश को आने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने अहिंसा पाठ भी पढ़ाया। उनकी स्वदेशी नीति की नीति से सभी को प्रेरणा लेना चाहिए। इस मौके पर एडीएम उमेश चंद्र निगम, एडीएम न्यायिक अरूण कुमार एडीएम नमामि गंग स्वप्रिल कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, व सत्याग्रह के बल पर देश को आजाद कराया। इस दौरान यूपी आपात 112 अन्तर्गत नियुक्त कर्मी कमांडर चंद्रेश कुमार यादव, पायलट विनय कुमार मिश्रा को नागरिकों की जान बचाने के प्रशस्ति पत्र दिया। सफाईकर्मियों को कंबल मिठाई देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर एसपी सत्यपाल सिंह, सीओ अरविंद वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष व कोतवाल उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधि सेवा प्राधिकरण ने न्यायालय परिसर में कार्यक्रम किया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश राममणि पाठक ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों से देश को आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी जिला सचिव सचिन कुमार दीक्षित, विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट रेनु मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती आदि मौजूद रहे।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में स्टेडियम सोनेपुर में खेलकूद व गोष्ठी का कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय ने देश की आजादी में महात्मागांधी की भूमिका व उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला क्रीडा अधिकारी अरविंद सोनकर ने महिला खिलाड़ियों की होने वाली प्रतियोगिता सहित सांसद व विधायक ने खेल प्रतियोगिता के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप खेल प्रशिक्षक अंगद यादव, फिरोज आदि मौजूद रहे।

दशहरे का अवकाश होने के बाद भी जिले के स्कूल कॉलेजों में भी जयंती मनाई गई। सीआईसी कॉलेज, श्रीगंगा जी जनसेवा इंटर कॉलेज, राजकीय तुलसी महाविद्यालय बेड़ी पुलिया, श्री जी इंटरनेशनल स्कूल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, सुषमा स्वरुप इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सहित पहाड़ी, सरधुआ, राजापुर, मऊ, मानिकपुुर, सरैंया, शिवरामपुर, खोही, भरतकूप, रामनगर, ऐंचवारा व बरगढ़ क्षेत्र में भी महात्मागांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

फोटो 28 सीकेटीपी-4- परिचय- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित

फोटो 28 सीकेटीपी-4- परिचय- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed