फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bird flu: postmortem of 13 birds done, not a single case found

बर्ड फ्लू: 13 पक्षियों का हो चुका है पोस्टमार्टम, नहीं मिला एक भी केस

Tue, 12 Jan 2021 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bird flu: postmortem of 13 birds done, not a single case found
बर्ड फ्लू : 13 पक्षियों का हो चुका है पोस्टमार्टम, नहीं मिला एक भी केस
विज्ञापन

नोएडा। बर्ड फ्लू को देखते हुए जिले में विभिन्न स्थानों मरे पाए गए अब तक 13 पक्षियों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है, लेकिन एक में भी बर्ड फ्लू या किसी अन्य वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार को जिलेभर में 20 स्थानों वन विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया। टीमें सभी वेटलैंड समेत अन्य स्थानों पर भी पक्षियों की हरकत पर नजर रख रही हैं।
पिछले एक सप्ताह से जिलेभर से मरे हुए पक्षियों की शिकायतें वन विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची हैं। शिकायतों का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने तुरंत रैपिड रेस्पांस टीमों को भेजकर पक्षियों को बरामद कर उनका पोस्टमार्टम कराया। 13 पक्षियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। इससे जिला प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, खतरे को भांपते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ओखला पक्षी विहार में पक्षियों का दीदार करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं,। उनको पक्षियों के नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि जिन पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया गया है, वह ठंड से मरे हैं या फिर किसी अन्य कारण से। बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं मिली है। टीमें लगातार नजर रख रही हैं। हर शिकायत का तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसलिए मर रहे कौआ और कबूतर
प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सर्दियों में प्रोटीन की कमी होने व ठंड आदि के कारण कबूतर और कौआ मर जाते हैं। इस बार भी यही कारण सामने आया है, लेकिन बर्ड फ्लू को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। पशु चिकित्सकों ने इस बात के प्रमाण भी दिए हैं कि इन दिनों में कबूतर और कौवे अधिक मरते हैं, इसलिए डरने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर मरा हुआ पक्षी पाया जाए तो दस्ताने, मास्क लगाकर उसको दूर मिट्टी में दबा दें। इस प्रक्रिया के बाद अच्छी तरह से हाथ धुलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed