{"_id":"64283d1692f011edc80822b6","slug":"bird-collided-with-plane-at-delhi-airport-accident-averted-noida-news-c-340-1-del1011-9689-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, टला हादसा
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, टला हादसा
कार्गो के एक विमान के उड़ान भरते ही हुई घटना, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हादसा होते-होते बचा। उड़ान भरते वक्त एक विमान से पक्षी टकरा गया। इसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। यात्री विमानों की आवाजाही रोक दी गई। विमान की सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग करा लिया गया। हालांकि विमान में कोई भी यात्री सवार नहीं था।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार दुबई जाने वाले कार्गो विमान ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही उड़ान भरी, एक पक्षी उससे टकरा गया। विमान चालक ने तत्काल इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया गया और विमान के इमरजेंसी लैंडिंग का निर्देश जारी किया गया। इसकी वजह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। अलर्ट जारी होते ही आनन-फानन में दिल्ली पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग समेत कई एजेंसियां सक्रिय हो गईं। तमाम तैयारियों के बीच विमान ने एयरपोर्ट रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस पूरी घटना की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है शूटरों के नजर में पक्षी क्यों नहीं आई।