फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bing heart foundation organize cultural program on 26 january with 500 students awrded them

बिंग हार्ट फाउंडेशन ने 500 छात्र-छात्राओं के साथ आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम, किया सम्मानित

Wed, 27 Jan 2021 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Jan 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Bing heart foundation organize cultural program on 26 january with 500 students awrded them
छात्रों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 'बिंग हार्ट फाउंडेशन' व यमुना खादर बस्ती के लगभग 500 छात्र छात्राओं ने ध्वजारोहण कर देश में एकता व भाईचारे के साथ आगे बढ़ाने की शपथ ली।

विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथि श्रीमति लता गुप्ता (महामंत्री महिला मोर्चा) दिल्ली प्रदेश भाजपा, नितिन त्यागी (डीसीपीसीआर सदस्य), गौरव तिवारी ( पुलिस पत्रिका), नितिन जैन (सेवा भारती), सोनू पंडित (भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष) त्रिलोकपुरी वेस्ट मंडल, लोकेस शर्मा (केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला), एवं “बिंग हार्ट फाउंडेशन” के संस्थापक आकाश कुमार, व उप संस्थापक शशांक समियार, समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।
विज्ञापन


'बिंग हार्ट फाउंडेशन' द्वारा यमुना खादर बस्ती के छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यमुना खादर बस्ती के लगभग 500 छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, हैंड सेनीटाइजर, व मास्क, मुफ्त में वितरण,किये गए  ही “बिंग हार्ट फाउंडेशन” द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले बस्ती के छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गय।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बिंग हार्ट फाउंडेशन' द्वारा बस्ती के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य सामग्री के साथ-साथ बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए खेलकूद व मनोरंजन सामग्री दी गई। पिछले कुछ वर्षो में  'बिंग हार्ट फाउंडेशन' में दिल्ली एनसीआर में लोगो की मदद कर एक नई पहचान बनाई है।

बिंग हार्ट फाउंडेशन के संस्थापक अकाश कुमार ने बताया की यमुना खादर बस्ती के छात्र छात्राओं ने मुझे पहले भी काफी प्रेरित किया है साथ ही आज कार्यक्रम में भाग लेने वाले बस्ती के छात्र छात्राओं ने ये साबित कर दिया है की प्रतिभा किसी दान की मोहताज नहीं होती है।


आयोजित कार्यक्रम में कई सामाजिक संस्थाओं ने भी भाग लिय। जिसमे सम्मान फाउंडेशन, केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला, यमुना खादर पाठशाला, व पुलिस पत्रिका, इत्यादि संस्थाए मुख्यरूप में शामिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed