फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bill paid but connection cut off, youth climbed the tower

Noida News: बिल जमा फिर भी कटा कनेक्शन, टॉवर पर चढ़ा युवक -

Thu, 04 Sep 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 04 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bill paid but connection cut off, youth climbed the tower
फोटो12सोरोंजी में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक । संवाद
सोरोंजी। बिजली विभाग से नाराज 28 वर्षीय युवक हरि की पौड़ी किनारे स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। दो घंटे तक की मशक्कत के बाद युवक को लाइन जोड़ने के आश्वासन के बाद बमुश्किल नीचे उतारा गया। युवक का कहना था कि बिल जमा होने के बावजूद उसके घर का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। मामला गांव बदरिया का है। यहां का रहने वाला जतिन नामक बिजली के सामान की एक दुकान पर काम करता है। बुधवार को वह बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताने के उद्देश्य से दोपहर 2:00 बजे अचानक टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। उसे टावर पर चढ़ा देख मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सोरों पुलिस प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे गए। पूरे मामले की जानकारी की गई। इस दौरान युवक के विद्युत निगम से नाराज होने की जानकारी मिली तो इसकी सूचना दी गई। एसडीओ पंकज कुमार टीम के साथ मौके पर आ गए। समझाने-बुझाने और लाइन जोड़ने के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा। युवक की मां गायत्री देवी ने बताया कि विद्युत निगम का सारा बकाया जमा कर दिया है, इसके बावजूद कनेक्शन काट दिया गया। इससे परिवार परेशान है। इसी बात से नाराज होकर जतिन टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed