फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bill not deposited, 14 thousand connections will be cut

बिल जमा नहीं किया, 14 हजार कनेक्शन कटेंगे

Thu, 24 Mar 2022 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bill not deposited, 14 thousand connections will be cut
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) 14 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगी। इन पर करीब 90 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इनमें 10 हजार से अधिक और एक साल से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता शामिल हैं। कंपनी ने कनेक्शन काटने का अभियान भी शुरू कर दिया है। साथ ही, चेेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई से बचना है तो तत्काल बिल जमा कराना होगा।
विज्ञापन

कंपनी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 12 हजार उपभोक्ता हैं। इन पर 84 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, शहरी क्षेत्र में दो हजार उपभोक्ताओं पर छह करोड़ रुपये बकाया है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि कई लोगों ने नोटिस के बावजूद एक साल से बिल जमा नहीं किया है। अब कंपनी इनके कनेक्शन काटेगी। कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया गया है। कुल सात टीमें होली के बाद से लगातार कनेक्शन काट रही हैं।
विज्ञापन

खुद जोड़ लिया कनेक्शन, 21 पर केस
एनपीसीएल बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट रही है। अभी तक करीब एक हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं, लेकिन इनमें से 21 लोगों ने खुद ही कनेक्शन जोड़ लिए। कंपनी की तीन विशेष टीम इन उपभोक्ताओं पर नजर रख रही है। विशेष टीम ने कनेक्शन जोड़ने वाले इन 21 उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed