फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bikes were stolen by breaking the lock in 5-10 seconds, two people including the gang leader arrested

Noida News: 5-10 सेकंड में लॉक तोड़ उड़ा देते थे बाइक, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Bikes were stolen by breaking the lock in 5-10 seconds, two people including the gang leader arrested
कासगंज और एटा से नोएडा आते थे दोपहिया वाहन चुराने, तीन-चार से सक्रिय है गिरोह
विज्ञापन

12 से 15 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन
16 साल से वारदात कर रहा गिरोह का सरगना

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने लॉक तोड़कर दोपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये 5 से 10 सेकंड में लॉक तोड़कर बाइक लेकर भाग जाते थे। आरोपी चोरी के वाहनों को कासगंज और एटा में 12 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। वे चोरी करने के लिए अपने गृह जनपद से नोएडा आते थे।
आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनका गिरोह तीन-चार साल से सक्रिय था। इनकी निशानदेही पर चोरी के दो बुलेट समेत पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नोएडा के एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सूचना पर सलारपुर के पास घेराबंदी कर कन्नौज निवासी प्रशांत उर्फ शक्ति और एटा निवासी पंकज को पकड़ा। पंकज 16 साल से वारदात कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि दोनों वाहन चोर गिरोह के बदमाश हैं। पंकज गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ 23 और प्रशांत के खिलाफ 21 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक वाहन चुरा चुके हैं
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर पेंचकस व अन्य उपकरण से बाइक का लॉक तोड़ते थे। अब तक 100 से अधिक वाहन चोरी कर चुके हैं। गिरोह में शामिल कई बदमाशों की जानकारी पुलिस को मिली है जिनकी पहचान की जा रही है।

एटा और कासगंज में भी कर चुका है वारदात
पुलिस का दावा है कि गिरोह का सरगना नोएडा के अलावा एटा और कासगंज में भी कई वाहन चुरा चुका है। वह 2009 से वारदात कर रहा है। इस दौरान वह पांच से अधिक बार जेल भी गया। हर बार बाहर आते ही फिर वारदात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed