फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bikers race on expressway, many vehicles survived the crash

एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स की रेस, कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे

Mon, 24 Aug 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bikers race on expressway, many vehicles survived the crash
एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स की रेस, कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह बाइकर्स के बीच हुई रेस की वजह से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे। पूरे घटनाक्रम को साइकिल राइडर राजीव सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाइकर्स की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार रविवार तड़के दिल्ली से बाइकर्स का एक समूह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आया। सभी बाइकर्स तेज रफ्तार में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में लगे थे। पूरे एक्सप्रेसवे को बाइकर्स ने मात्र 12 मिनट में पार कर दिया। इसके बाद बाइकर्स का काफिला यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की ओर बढ़ गया। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे। इस तरह का वाक्या पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई बार बाइकर्स एक्सप्रेसवे पर ऐसा कर चुके हैं। शनिवार और रविवार को सुबह-सुबह एक्सप्रेसवे से होकर गुजरते हैं। वहीं आगरा की ओर से सोमवार तड़के लौटते हैं।
विज्ञापन

पिछले 10 साल से होती है रेस
मौसम साफ हो तो बाइकर्स हर शनिवार और रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आते हैं। पिछले 10 साल से ऐसा होता आया है। सामान्य तौर पर इनकी संख्या 15 से 20 के बीच होती है। कभी-कभी 5 से 7 बाइकर्स ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर के बेटे ने गंवाई थी जान
देश के पूर्व और जाने माने क्रिकेटर का बेटा भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार के कारण जान गंवा चुका है। इसके अलावा बाइकर्स के साथ भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी एक्सप्रेसवे पर इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुक रही हैं।

पेरीफेरल पर भी होने लगी रेस
पिछले सप्ताह पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर घोड़ों की रेस हुई थी। जिसमें गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हापुड और मेरठ के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भी दर्ज की थी। कई लोगों को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
बाइक रेस की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। बाइकर्स की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गणेश साहा, डीसीपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed