Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bikers performed stunt at yamuna eexpresway agian

सर्दी और कोहरे में भी यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स की रेसिंग व स्टंट

Mon, 21 Dec 2020 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
bikers performed stunt at yamuna eexpresway agian
कोहरे में भी यमुना एक्सप्रेसवे पर थम नहीं रही बाइकर्स की रफ्तार
विज्ञापन

जेवर। कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा को कम कर दिया गया है, लेकिन पुलिस बाइकर्स की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा पा रही है। सर्दी और कोहरे के बीच रविवार को भी बाइकर्स ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से जेवर टोल प्लाजा तक फर्राटा भरा। बाइकर्स ने रेस लगाने के साथ-साथ स्टंट करने से भी परहेज नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने गलत दिशा में भी बाइक दौड़ाकर नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इससे अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने की मुख्य वजह तेज रफ्तार होती है। कोहरे में हादसों की संख्या में इजाफा हो जाता है। जिस कारण हाल ही में यहां रफ्तार सीमा घटा दी गई है, लेकिन बाइकर्स पर इसका असर नहीं दिखा। रविवार को भी दिल्ली की तरफ से 10 से अधिक बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे पर नियम तोड़ते दिखे। सुबह जीरो प्वाइंट पर एकत्रित होने के बाद जेवर की तरफ रेसिंग शुरू की। बाइकर्स ने 100 से अधिक की स्पीड पर स्टंट भी दिखाए, लेकिन जीरो प्वाइंट से लेकर नॉलेज पार्क के अलावा दनकौर, रबूपुरा व जेवर कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घंटों बाइक का शोर गूंजता रहा। रेस के बाद बाइकर्स आराम से अपने घर भी लौट गए। इस दौरान यातायात और थाना पुलिस ने बाइकर्स पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइकर्स के रेस की जानकारी मिली है, लेकिन उनका सही समय पता नहीं लग पाया है। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को. निर्देशित किया गया है। अब ये आए और नियमों को तोड़ा तो बख्शे नहीं जाएंगे। उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed