{"_id":"6a4a70748608c1b3cb06885e","slug":"bikers-blocked-the-road-to-take-shelter-from-the-rain-causing-a-traffic-jam-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99295-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश से बचने के लिए बाइक सवारों ने रास्ता ब्लॉक किया, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश से बचने के लिए बाइक सवारों ने रास्ता ब्लॉक किया, लगा जाम
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित किसान चौक पर शनिवार को दोपहर में हुई बारिश के दौरान फुटओवर ब्रिज के न
- शनिवार शाम बारिश के बाद ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक स्थित एफओबी के नीचे की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर शनिवार शाम बारिश से बचने के लिए बाइक सवारों ने अपनी दोपहिया गाड़ियां फुटओवर ब्रिज (एफओबी) के नीचे खड़ी कर दीं। एक-एक कर लाइन में बाइक लगाने से सड़क पर बॉटलनेक बन गया। धीरे-धीरे वाहनों के निकलने का रास्ता छोटा होता गया और पीछे लंबा जाम लग गया। कार सवार लगातार हॉर्न बजाकर हटने की अपील करते रहे लेकिन बाइक सवारों पर कोई असर नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
किसान चौक पर अंडरपास का काम चल रहा है। गौड़ सिटी मॉल के पास एफओबी भी बना हुआ है। पर्थला की तरफ से आने वाले वाहन अंडरपास के ऊपर से होकर मूर्ति की ओर जाते हैं। इस रास्ते पर बारिश से बचने की कोई व्यवस्था नहीं है। शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान बाइक सवार एफओबी के नीचे रुकने लगे। उन्होंने अपनी बाइकें पंक्ति में खड़ी कर दीं। 130 मीटर लंबी सड़क पर केवल एक लेन कारों के लिए छोड़ी गई। इस कारण पीछे कारों की लंबी कतार लग गई, जिसमें बसें और एंबुलेंस भी फंस गईं। कई कार सवारों ने बाइकर्स से बहस भी की लेकिन उन्होंने जाम से अधिक अपनी सुविधा को प्राथमिकता दी। गौड़ सिटी मॉल से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और बाइकों को हटवाकर रास्ता खुलवाया।
अधिकारियों के अनुसार किसान चौक पर यातायात पुलिस तैनात रहती है। शनिवार शाम बारिश के दौरान तिगरी की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग गिर गई थी, जिससे वहां यातायात प्रभावित हुआ। इसी कारण पुलिसकर्मी वहाँ चले गए थे। सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुँचे और रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
70 लाख लोगों ने देखा वीडियो
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 20 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया। रविवार शाम तक इसके व्यूज़ 70 लाख पार कर चुके थे।
यातायात पुलिस ने शेल्टर बनाने लिए लिखा पत्र
इस घटना के बाद शहर में शेल्टर बनाने की मांग उठी है। लोगों का कहना है कि किसान चौक पर कम से कम 100 लोगों के खड़े होने की व्यवस्था होनी चाहिए। अभी ऐसी कोई सुविधा नहीं है, इसलिए लोग एफओबी का सहारा लेते हैं। यातायात पुलिस ने भी प्राधिकरण को पत्र लिखकर शेल्टर बनाने की मांग की है।
पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अधिकांश ने बाइक सवारों पर नाराजगी जताई, वहीं कुछ ने उनका समर्थन भी किया।