{"_id":"610ee8b28ebc3e70c4340130","slug":"bike-theft-gang-busted-9-arrested-grnoida-news-noi598039483","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने नोएडा, ग्रेनो, दिल्ली और बुलंदशहर के बाजारों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के पास से चोरी की 17 बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई मामलों में महज 30 सेकेंड में ही ताला तोड़ बाइक लेकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दादरी निवासी जगपाल, सुमित व मूलचंद निवासी दादरी, नितेश, रूपेश, सुरेश, अमन, विष्णु और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। आरोपियों से 16 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।
कोतवाली बीटा -2 क्षेत्र में पिछले कई महीनों से लगातार बाइक चोरी की वारदात हो रही थीं। इस पर डीसीपी ने टीम बनाकर वाहन चोरों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को जगपाल, सुमित और मूलचंद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद से गिरोह के नितेश, रूपेश, सुरेश, अमन, विष्णु और पुष्पेंद्र को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अभिषेक ने बताया कि गिरोह के तीन बदमाश धर्म सिंह, अजहरुद्दीन और राजेश फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जगपाल, सुमित और मूलचंद बाइक चोरी करते थे। जबकि नितेश, रूपेश और सुरेश बाइक मैकेनिक हैं वह गाड़ी को रिपेयर करते थे। वहीं अमन, विष्णु और पुष्पेंद्र चोरी के वाहन खरीद कर आगे लोगों को बेचते थे।
ग्राइंडर से घिस कर मिटा देते थे इंजन और चेसिस नंबर
पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी करने के बाद इंजन और चेसिस नंबर ग्राइंडर की मदद से घिस देते थे। फिर उस पर नया इंजन और चेसिस नंबर डलवाते थे। जिसे पढ़ना मुश्किल होता था। गिरोह के बदमाश चोरी करने से पहले भीड़भाड़ वाली जगहों पर रेकी करते थे और मौका लगते ही बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
चार से पांच हजार रुपये में बेचते थे बाइक
आरोपी चोरी की गई बाइक 4 से 5 हजार रुपये में बेच देते थे। बरामद 17 बाइक में 12 का पता लगा लिया गया है। इनमें 8 नोएडा से चोरी की गई थीं जबकि 2 दिल्ली और 2 बुलंदशहर से चोरी की गई थीं। डीसीपी ने बताया कि चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
बिसरख में दो बाइक चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस और एंटी ऑटो थेप्ट टीम ने गैलेक्सी वेगा चौक के नजदीक से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान जीशान और समीर निवासी इस्लाम नगर अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जिसमें अपाचे, यामाहा एफ जेड, पल्सर, स्पलेंडर प्लस और डिस्कवर बाइक हैं। ब्यूरो