फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike stuck in Vande Bharat Express, remained parked for 20 minutes

Noida News: वंदे भारत में फंसी बाइक, 20 मिनट तक खड़ी रही

Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike stuck in Vande Bharat Express, remained parked for 20 minutes
गन्नौर। रेलवे ट्रैक पार करते समय बाइक नई दिल्ली से कटरा जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई गई। गनीमत रही कि बाइक चालक ने कूद कर जान बचा ली। बाइक ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गई जिसकी वजह से वह 20 मिनट तक गन्नौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। फिलहाल जीआरपी ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (एचएसआरडीसी) की ओर से अगवानपुर फाटक पर आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ने सुरक्षा के चलते फाटक को बंद कर दिया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे एक युवक बाइक लेकर बंद फाटक से गुजर रहा था।
विज्ञापन

जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तो उसी समय कटरा की तरफ जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में बाइक आ गई। युवक ने कूद कर अपनी जान बचा ली और भाग गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाइक ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गई जिसकी वजह से 20 मिनट तक गन्नौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना मिलने के बाद जीआरपी व टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और बाइक को निकालकर ट्रेन को अंबाला की तरफ रवाना किया।

मंगलवार शाम को बाइक नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गई। बाइक को इंजन से निकालने के बाद ट्रेन को अंबाला की ओर रवाना कर किया गया। बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। -नरेश कुमारी, चौकी इंचार्ज, राजकीय रेलवे पुलिस, गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed