फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike riding mother-in-law and son-in-law die after being hit by a speeding vehicle in Noida

Noida: तेज रफ्तार वाहन ने सास और दामाद को कुचला, बाइक पर सवार थे दोनों; मरने से पहले राजवती ने बताया एक सुराग

Tue, 19 Mar 2024 07:58 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Mar 2024 07:58 PM IST
सार

धीरज सफाईकर्मी थे जबकि उसकी सास रेलवे से रिटायर्ड थीं। धीरज की एक बेटी और दो बेटे हैं। तीनों की अभी तक शादी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Bike riding mother-in-law and son-in-law die after being hit by a speeding vehicle in Noida
बाइक पर सवार थे सास और दामाद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-93 के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला और उसके दामाद की मौत हो गई। 16 मार्च को हुई इस घटना में दामाद की मौत उसी दिन और सास का इलाज के दौरान सोमवार को हुई। अब इस मामले में महिला के भतीजे की शिकायत पर कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सेक्टर-पांच स्थित जेजे कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी चाची राजवती अपने दामाद धीरज के साथ 16 मार्च को बाइक से नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रही थीं। जैसे ही दोनों सेक्टर-93 के सामने एक्सप्रेस-वे पर उतरने वाले कट के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन चालक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें धीरज सिंह और राजवती घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां धीरज सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजवती का इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान सोमवार को राजपती ने भी दम तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि जब वह अस्पताल में चाची से मिले तो उन्होंने बताया कि पीछे से नीले रंग की गाड़ी आ रही थी। जिसने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन

घायल महिला का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। धीरज सफाईकर्मी थे जबकि उसकी सास रेलवे से रिटायर्ड थीं। धीरज की एक बेटी और दो बेटे हैं। तीनों की अभी तक शादी नहीं हुई है। पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट पहने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed