फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike riding brother and sister crushed by truck

बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचला

Mon, 04 Oct 2021 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Bike riding brother and sister crushed by truck
मृतक प्रिंस - फोटो : Grnoida
दादरी। जीटी रोड पर मिहिर भोज कॉलेज के सामने सोमवार को एक ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। हादसे में कैमराला गांव निवासी दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। भाई-बहन की मौत के बाद से परिवार और गांव में मातम छा गया है। हादसे के वक्त बाइक चला रहे भाई ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठी बहन ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

गांव कैमराला में रामवीर भाटी सपरिवार रहते हैं। बेटी श्रुति भाटी (21) बुखार से पीड़ित थी। सोमवार दोपहर में रामवीर का बेटा प्रिंस भाटी (19 वर्ष) श्रुति को डॉक्टर के पास लेकर दादरी गया था। जीटी रोड पर मिहिर भोज कॉलेज के सामने पहुंची तो बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए और ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक के कुचलने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बाइक के नंबर से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था प्रिंस
प्रिंस कक्षा 12 का छात्र था। जबकि बड़ी बहन श्रुति एमए की छात्रा थी। प्रिंस की तीन बहनें प्रति, सपना व क्षमा और हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। भाई-बहन की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही मां मुकेश देवी बेहोश हो गई। बार-बार बोल रही थी कि मेरे प्रिंस को ला दें। अब मेरी लाडली किसको भाई कहेंगी। वहीं गांव में भी मातम छाया हुआ है।

मृतक श्रुति भाटी

मृतक श्रुति भाटी- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed