फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike riders snatched the chain from the neck of the engineer's wife and fled.

Noida News: इंजीनियर की पत्नी के गले से चेन खींच भागे बाइक सवार

Sun, 12 Oct 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched the chain from the neck of the engineer's wife and fled.
वसुंधरा निवासी राजीव गुप्ता की पत्नी शनिवार सुबह करीब 6:26 बजे घर के बाहर खड़े होकर पानी का छिड़क
इंदिरापुरम। वसुंधरा निवासी इंजीनियर राजीव गुप्ता की पत्नी के गले से दो बाइक सवार चेन खींच ले गए। वारदात 11 अक्तूबर की है। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज के साथ पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए मैसेज वायरल हुआ। हालांकि पुलिस ने आरोपों को गलत बताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वसुंधरा निवासी राजीव गुप्ता की पत्नी शनिवार सुबह करीब 6:26 बजे घर के बाहर खड़े होकर पानी का छिड़काव कर रही थीं। तभी पीछे से दो बाइक सवार उनके पास पहुंचे और गले में पड़ी चेन खींचकर भाग निकले। रोकने के लिए बबिता उनके पीछे भागीं लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर देर रात वारदात की सीसीटीवी कैमरा फुटेज तेजी से वायरल हुई। इस आठ सेकंड की फुटेज में घर के बाहर खड़ी महिला दिखाई दे रही हैं। हेलमेट पहने दो बाइक सवार और चेन खींचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, फुटेज के साथ एक मैसेज भी वायरल हुआ। इसमें आरोप था कि जब पीड़िता पुलिस के पास पहुंची तब महिला दरोगा ने उन्हें यह कहते हुए समझाने का प्रयास किया कि अगर वो शिकायत नहीं करेंगी और अधिकारियों को फोन नहीं करेंगी तो वह जो भी बदमाश पकड़ा जाएगा उससे चेन की बरामदगी दिखा देंगे। वहीं, छिनैती की जगह चेन चोरी की तहरीर लिखवा ली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे बिल्कुल निराधार और गलत हैं। पीड़िता से तहरीर छिनैती की ही ली गई है और शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed