फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Noida News: बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 08 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
बलरामपुर। अंबेडकर नगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक सड़क हादसे में 31 वर्षीय अभय पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बनारस से बाइक पर सवार होकर अपने छागुरपुर बिछलोरियां गांव लौट रहे थे। मौत की खबर से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक, पासीपुरी कप्तानगंज के पास एक अज्ञात वाहन ने अभय की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई आनंद पांडेय ने बताया कि अभय, हरिप्रसाद के पुत्र और एक बेटे के पिता थे। सोमवार की शाम लगभग 6.30 बजे वे वाराणसी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed