{"_id":"673053ab21cad327cc086583","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-on-aligarh-palwal-highway-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट भी न बचा सका जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट भी न बचा सका जान
Sun, 10 Nov 2024 12:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:03 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि सोमवार जेवर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव झुप्पा के पास अलीगढ़-पलवल हाईवे पर एक बाइक सवार दीपक निवासी ग्राम गोलगड़ी जिला अलीगढ़ को अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई थी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुप्पा के पास अलीगढ़-पलवल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना के वक्त बाइक सवार ने हलमेट पहन रखा था। बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे में दम तोड़ने वाले युवक की पहचान अलीगढ़ के गोलगढ़ी गांव निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सोमवार जेवर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव झुप्पा के पास अलीगढ़-पलवल हाईवे पर एक बाइक सवार दीपक निवासी ग्राम गोलगड़ी जिला अलीगढ़ को अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई थी। जो मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
उपचार के दौरान डॉक्टर द्वारा दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बाइक से गुड़गांव से अपने गांव जा रहा था। मृतक के परिजनों को बुलाकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है। तहरीर प्राप्त कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन