फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider dies after being hit by a speeding BMW

Noida News: तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 19 May 2026 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a speeding BMW
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में पर्थला के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है। टक्कर लगते ही बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू चालक कार लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-113 थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed