फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 22 Jan 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
-मानोता गांव के पास हुआ हादसा, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां । खंड के मानोता गांव के समीप कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत ने एक गरीब परिवार का चिराग बुझा दिया। यह दर्दनाक सड़क हादसा देर शाम उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे का पूरा दृश्य पास में स्थित एक मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेज गति से आ रही कार ने बाइक को इतनी जोर से टक्कर मारी कि उस पर सवार युवक करीब 20 फीट तक उछलकर सड़क पर जा गिरा। मृतक मानोता गांव निवासी 18 वर्षीय सोहेल पुत्र हसन मोहम्मद अपने पिता की किराने की दुकान पर हाथ बंटाता था और परिवार की आजीविका में सहयोग करता था। वह देर शाम किसी काम से जमालगढ़ गया था। काम निपटाकर जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी मानोता गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शोहेल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में इलाज के दौरान देर रात शोहेल ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed