{"_id":"6900bc6fcd2ab971dd092627","slug":"bike-gang-arrested-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79031-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो -
- बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से अवैध चाकू भी किया बरामद
- पकड़े गए बदमाशों ने दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी की थी बाइक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर चार चोरी की बाइक और दो चाकू बरामद किए गए हैं। 28 अक्तूबर को पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।
कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेकेजी सोसाइटी की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मुकुल गिरी निवासी बुलंदशहर, आकाश निवासी गाजियाबाद और अजीत निवासी फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली क्षेत्र में कई बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद मोटरसाइकिलों में बाइकों में एक बिना नंबर की बाइक शामिल है। इनमें से दो वाहन गाजियाबाद और दिल्ली के पंजीकृत चोरी मामलों से संबंधित पाए गए हैं। पुलिस ने मुकुल गिरी और आकाश के पास से एक-एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। आरोपी बाइकों को चोरी करने के बाद उन्हें सस्ते दाम में बेच देते थे। पकड़ गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास के अलावा गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।