{"_id":"5cfeb28dbdec2207863ad0ee","slug":"bike-boat-investors-protest-grnoida-news-noi4427467182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा वापस मिलने पर ही धरना समाप्त करेंगे निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा वापस मिलने पर ही धरना समाप्त करेंगे निवेशक
विज्ञापन
बाइक बोट कंपनी के कोट पुल के पास स्थित पुराने दफ्तर के बाहर धरना देते निवेशक।
- फोटो : Grnoida
पैसा वापस मिलने पर ही धरना समाप्त करेंगे निवेशक
दादरी। जीटी रोड स्थित कोट गांव के पास बाइक बोट कंपनी के बंद कार्यालय पर निवेशकों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। निवेशक पहले कंपनी के मालिक संजय भाटी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और अब धन वापस दिलाने की। निवेशकों का कहना है कि धन वापस मिलने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।
कोट गांव के पास बाइक बोट कंपनी का कार्यालय बना था। कंपनी में मेरठ, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत समेत कई प्रदेशों के निवेशकों ने पैसा लगा रखा है। बाइक बोट के नाम पर लुभावने वादे कर निवेशकों का धन लगवाया गया था। कुछ समय बाद निवेशकों को धन वापस मिलना बंद हो गया। इसको लेकर कई बार कार्यालय पर निवेशकों ने हंगामा किया। सैकड़ों निवेशकों ने कंपनी मालिक संजय भाटी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पिछले एक सप्ताह से धरना दे रहे है। निवेशकों का कहना है कि कुछ ने बैंकों से ऋण लेकर तो कुछ ने अपने मकान के कागजात गिरवी रख धन लेकर निवेश किया था। अब निवेशक पूरी तरह से टूट गए है। जब तक कंपनी में लगा धन वापस नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। निवेशक दीपक चौधरी ने बताया कि निवेशकों की एक टीम ने दिल्ली आईटीओ मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। धरने पर अरविंद मित्तल, मुन्ना सिंह, अजीत ठाकुर, रेखा, मनीष, नरेश, विनोद, प्रमेनद्र और सुशील कुमार आदि निवेशक मौजूद रहे।