{"_id":"5d658df28ebc3e93a33418f6","slug":"bike-boat-case-investigation-will-have-hanover-to-cbi-grnoida-news-noi4575992123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों ने उठाई मांग- सीबीआई को सौंपी जाए बाइक बोट कंपनी के घोटाले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों ने उठाई मांग- सीबीआई को सौंपी जाए बाइक बोट कंपनी के घोटाले की जांच
Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दादरी जीटी रोड पर कोट गांव स्थित बाइक बोट कंपनी के कार्यालय पर निवेशकों ने धन वापसी की मांग को लेकर महासभा की। महासभा में मेरठ, गाजियाबाद, लुधियाना, सोनीपत व पानीपत समेत प्रदेशभर के निवेशकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने एकमत होकर मांग उठाई कि घोटाले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (सीबीआई) को सौंपी जाए। साथ ही फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। निवेशकों ने सीओ दादरी को मांग वाला ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
बता दें कि कंपनी में देशभर के लोगों ने निवेश किया था, लेकिन कंपनी ने उनकी धनराशि वापस नहीं की है। निवेशकों ने कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। करीब तीन माह से धरना चल रहा है। मंगलवार को निवेशकों ने धरनास्थल पर महासभा की।
विज्ञापन
निवेशकों ने कहा कि बाइक बोट में उन्होंने मेहनत की कमाई लगाई थी। लेकिन, कंपनी ने पैसा वापस नहीं किया। कंपनी के अधिकारियों ने लोगों के साथ धोखा कर उन्हें बर्बाद कर दिया। निवेशक आरोपियों का पीछा छोड़ने वाले नहीं है। जब तक कंपनी में निवेश किया गया धन वापसी नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
निवेशकों ने कहा कि अभी भी कंपनी के आरोपी अधिकारी बीएन तिवारी, कर्णपाल, सचिन भाटी, दीप्ति बहल व भूदेव आदि फरार हैं। इनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं, मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए। महासभा के दौरान कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। आखिरी में निवेशकों ने सीबीआई जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी वाला ज्ञापन सीओ दादरी को सौंपा। महासभा में मुन्ना, प्रवीन कुमार, रेखा रानी, सुभाष व अनिल आदि निवेशक मौजूद रहे।