फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bijwasan railway station will become a big terminal, the first floor is ready

Noida News: बिजवासन रेलवे स्टेशन बड़ा टर्मिनल बनेगा, पहली मंजिल हुई तैयार

Sun, 06 Aug 2023 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bijwasan railway station will become a big terminal, the first floor is ready
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी जानकारी, सफदरजंग स्टेशन पर निजी और सरकारी कार्यालय के लिए अलग से बिल्डिंग
विज्ञापन

दिल्ली कैंट स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया पूरी तरह से एलिवेटेड बनेगा, फरीदाबाद स्टेशन पर भी तेजी से चल रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिजवासन स्टेशन काफी बड़ा टर्मिनल बनेगा। इसके बाद यहां से ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रविवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि इस स्टेशन को जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। स्टेशन की पहली मंजिल तैयार कर ली गई है।

इसके अलावा सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर दो मंजिल तक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस स्टेशन को खास तरह से डिजाइन किया गया है। यहां ऑफिस के लिए अलग से बिल्डिंग तैयार की जा रही है। आसपास के निजी और सरकारी कार्यालय को स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, दिल्ली कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को पूरे तरह से एलिवेटेड बनाया जाएगा। जगह की कमी होने से विशेष परेशानी थी। यात्रियों के आने-जाने तक के लिए रास्ता नहीं था। फरीदाबाद स्टेशन पर भी काम तेजी से चल रहा है। सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की व्यवस्था अलग-अलग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed